Question 1(a) · 10 marks · 307 words written
Opening
कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों के प्रति जनता को अधिकाधिक लुभाने व मांग जनित करने के लिए विज्ञापनों का सहारा लिया जाता है। इसके लिए कंपनियां कुछ ख्याति प्राप्त व्यक्तित्व का सहारा लेती है जिनकी जनता में काफी लोकप्रियता हो और जनता को प्रभावित करने की क्षमता/प्रभावकारिता हो, यथा; फिल्मी, खेल हस्तियां।
अनुनय के माध्यम से विज्ञापन की इस प्रणाली हेतु इन ख्याति प्राप्त व्यक्तित्वों को काफी भारी भुगतान भी किया जाता है। निसंदेह इससे कंपनी को काफी मुनाफा होता है तथा उनकी बिक्री बढ़ती है लेकिन इससे कई बार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय भार व भ्रामक विज्ञापन के शिकार होने के रूप में सामने आता है।
Body · points
नैतिक आयाम (1) जनता की आवश्यकता बनाम कंपनी का लाभ निसंदेह कई उत्पादों की बिक्री इन ख्याति प्राप्त व्यक्तियों के अनुयायी करते है जो कि उनके स्वास्थ्य व खर्च पर अनावश्यक दबाव डालती है। केवल भारी-भरकम विज्ञापन के कारण लोग इसे लेते हैं। इससे जनता के हितों का नुकसान होता है व कंपनी को फायदा।
ख्याति प्राप्त व्यक्ति का नैतिक उत्तरदायित्व बनाम भारी भुगतान प्राप्त करने का लालच → वास्तव में ये व्यक्तित्व जनता के लिए आदर्श की तरह होते हैं और वो उनकी हर बात को सही मानकर उनका अनुकरण करती है। लेकिन ये लोग पैसे के लिए कई बार भ्रामक विज्ञापन भी देते हैं यथा; 7 दिन में सफेदी का राज (Fair & Lovely) ऐश्वर्य राय का विज्ञापन। इससे ये अपनी लोकप्रियता का अनैतिक इस्तेमाल करते हैं।
भारी भुगतान का बोझ भी अंततः उपभोक्ता को ही वहन करना होता है, जो उसके लिए अहितकारी है।
कई बार विज्ञापन पर उन द्वारा गलत जानकारी दी जाती है जो उपभोक्ता को स्वास्थ्य व वित्तीय दोनों रूप से नकारात्मक प्रभावित करती है।
Close
कंपनी व विज्ञापनकर्ता व्यक्तित्व दोनों की समान रूप से उत्तरदायित्व है कि केवल वित्तीय लाभ हेतु वे उपभोक्ताओं को भ्रमित व नकारात्मक रूप से प्रभावित न करें।