NausheenAIR 9 · CSE 2023 · 180 wordsTheir whole copy
Opening · no separate opening
None written.
Body · points
(a) मामले में शामिल मुद्दे:
- कार्य-जीवन संतुलन और कर्मचारियों का असंतोष: ओवरटाइम और भत्तों का अभाव, जिससे तनाव बढ़ता है।
- सार्वजनिक सेवा वितरण में गिरावट: कर्मचारियों का चिड़चिड़ापन और शिकायतकर्ताओं के साथ बुरा व्यवहार।
- पेशेवर नैतिकता का अभाव: कर्मचारियों द्वारा अपमानजनक, अशिष्ट और जातिवादी भाषा का प्रयोग।
- प्रशासनिक विफलता: सुधारात्मक चेतावनी का असर न होना और वरिष्ठ स्तर पर समस्या का समाधान न निकलना।
- जवाबदेही का प्रश्न: जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील न होना और संस्थागत प्रतिष्ठा को नुकसान।
(b) कार्रवाई के विकल्प:
- सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई: उन 4 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस देना या निलंबित करना।
- आंतरिक नीति में बदलाव: कार्य समय का पुनर्निर्धारण (flexi-hours) या वैकल्पिक प्रोत्साहन (जैसे क्षतिपूर्ति अवकाश) का प्रस्ताव देना।
- संवेदीकरण और प्रशिक्षण: सभी कर्मचारियों के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण और कार्यशालाएं आयोजित करना।
- सिस्टम का सरलीकरण: टोकन प्रणाली या ऑनलाइन समाधान के माध्यम से सार्वजनिक भीड़ और दबाव को कम करना।
- मुख्यालय के साथ निरंतर संवाद: फिर से मुख्यालय को स्थिति की गंभीरता और नियमों में ढील की आवश्यकता के बारे में सूचित करना।
Close · no separate close
None written.