Raghav JhunjhunwalaAIR 4 · CSE 2025 · 367 wordsTheir whole copy
Opening
यह मामला जटिल है और इसमें कई आयाम शामिल हैं:
Body · points
(a) उपरोक्त मामले में शामिल मुद्दे:
- अंधविश्वास और मानवाधिकार उल्लंघन: जादू-टोना के नाम पर महिलाओं को निशाना बनाना एक गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन है जो जीवन के अधिकार और गरिमा को प्रभावित करता है।
- प्रशासनिक विफलता और संचार की कमी: बीडीओ द्वारा जमीनी स्तर पर व्याप्त इस समस्या की रिपोर्ट न करना जिला प्रशासन और ब्लॉक प्रशासन के बीच सूचना के प्रवाह में बड़ी कमी को दर्शाता है।
- संसाधन आवंटन की दुविधा: विकास कार्यों (शिक्षा, सड़क, पानी) और सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए सीमित बजट का आवंटन एक नैतिक दुविधा है।
- जवाबदेही और पारदर्शिता: आरटीआई के माध्यम से जनता द्वारा उठाए गए सवाल प्रशासन की जवाबदेही तय करने के साथ ही प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया में विश्वास की कमी को भी दिखाते हैं।
(b) निर्णय का औचित्य: मैं अपने निर्णय को इस प्रकार उचित ठहराऊंगा:
- मानव सुरक्षा प्राथमिकता: शिक्षा और सड़क जैसे बुनियादी ढांचे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन 'जीवन' और 'सुरक्षा' का अधिकार सर्वोच्च है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना अन्य विकास कार्य अर्थहीन हैं।
- विकास में बाधा: जादू-टोना के कारण महिलाओं का उत्पीड़न उन्हें शिक्षा और सार्वजनिक भागीदारी से दूर रखता है। इस प्रथा को समाप्त करना वास्तव में सामुदायिक विकास के लिए एक दीर्घकालिक निवेश है।
- एकीकृत दृष्टिकोण: मैंने केवल धन आवंटित नहीं किया, बल्कि इस धन का उपयोग जागरूकता अभियानों और सुरक्षा तंत्रों के लिए किया, जो अंततः समाज को सशक्त बनाएगा।
(c) संचार की कमी को दूर करना और पारदर्शिता:
- संवेदीकरण (Sensitization): मैं बीडीओ और जमीनी स्तर के अधिकारियों के लिए नियमित कार्यशालाएं आयोजित करूंगा ताकि वे केवल भौतिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित न करें, बल्कि सामाजिक समस्याओं को भी पहचानें और रिपोर्ट करें।
- रिपोर्टिंग तंत्र का सरलीकरण: एक ऐसा फीडबैक तंत्र बनाना जहाँ आशा कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को सीधे जिला स्तर पर संवेदनशील मुद्दों की गोपनीय सूचना देने की सुविधा हो।
- पारदर्शिता: आरटीआई का उत्तर देते समय मैं सांख्यिकीय डेटा के माध्यम से यह बताऊंगा कि यह निवेश कैसे सामाजिक समावेश को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही, अगले बजट में ग्राम सभाओं को शामिल करके निर्णय लेने में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करूंगा ताकि जनता को प्रशासन की प्राथमिकताओं का ज्ञान हो।
Close · no separate close
None written.