Aayushi BansalAIR 7 · CSE 2024 · 2 wordsTheir whole copy
Opening
None written.
Body
Not provided.
Close
None written.
6 more toppers’ answers to this question, part by part, and how they all approached it: open the question.
UPSC Mains 2023 · GS IV · Q11 · 20 marks · 250 words · Case study
हिन्दी में
हाल ही में आप केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त हुए हैं । आपके प्रभाग के मुख्य आर्किटेक्ट, जो छह महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर उत्साहपूर्वक कार्य कर रहे हैं, जिसका सफल समापन उनके बचे हुए जीवन में एक स्थायी प्रतिष्ठा हासिल करेगा । मैनचेस्टर आर्किटेक्चर स्कूल, यूके से प्रशिक्षित, एक नई महिला आर्किटेक्ट, सीमा ने आपके प्रभाग में बतौर वरिष्ठ आर्किटेक्ट कार्यभार सम्भाला है । इस प्रोजेक्ट के बारे में विवरण देने के दौरान, सीमा ने कुछ सुझाव दिए जो न केवल प्रोजेक्ट में मूल्य वृद्धि करेंगे, बल्कि प्रोजेक्ट की समापन अवधि भी घटा देंगे । इससे मुख्य आर्किटेक्ट असुरक्षित हो गए और सारा श्रेय सीमा को प्राप्त होने की उन्हें लगातार चिन्ता होने लगी । नतीजन, उसने सीमा के प्रति एक निष्क्रिय और आक्रामक व्यवहार अपना लिया जो सीमा के लिए अपमानजनक हो गया । सीमा उलझन में पड़ गई क्योंकि मुख्य आर्किटेक्ट उसे नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं । वह अकसर दूसरे सहयोगियों के सामने सीमा को ग़लत ठहराते और उससे ऊँची आवाज़ में बात करते । इस लगातार उत्पीड़न से सीमा आत्मविश्वास और आत्मसम्मान खोने लगी । वह लगातार तनाव, चिंता और दबाव महसूस करती । ऐसा प्रतीत हुआ कि सीमा मुख्य आर्किटेक्ट से डर भरे विस्मय में थी क्योंकि वह एक लम्बे समय से कार्यालय में थे और उनके पास इस कार्य क्षेत्र में व्यापक अनुभव था । सीमा की उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता और पूर्व संस्थाओं में कैरियर रिकॉर्ड से आप अवगत हैं । हालाँकि, आपको डर है कि इस उत्पीड़न से सीमा को इस महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अत्यन्त आवश्यक योगदान पर समझौता करना पड़ सकता है और यह उसकी भावात्मक कुशलता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है । आपको अपने समकक्ष लोगों से भी पता चला है कि वह त्यागपत्र देने के बारे में सोच रही है ।
Aayushi BansalAIR 7 · CSE 2024 · 2 wordsTheir whole copy
Opening
None written.
Body
Not provided.
Close
None written.
6 more toppers’ answers to this question, part by part, and how they all approached it: open the question.
Source: UPSC, Civil Services (Main) Examination 2023, General Studies Paper IV, Q11. The paper on upsc.gov.in. Themes and links to toppers’ answers are by UPSC Grade, not by UPSC.