AIR 247 · CSE 2025 · GS1 · 20 pages

Abhinav Ashok: GS1 answer copy

7 answers by Abhinav Ashok, as written in the test. Each question opens a page with how other toppers answered it.

The questions

The answers

Question 1 · 10 marks · 232 words written

What are ‘atmospheric rivers’? Discuss their impact on regional climate and human settlements.

Opening

वायुमंडलीय नदियाँ (Atmospheric Rivers) आकाश में स्थित जलवाष्प की लंबी और संकीर्ण पट्टियां हैं, जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से नमी को ध्रुवीय या मध्य-अक्षांश क्षेत्रों में ले जाती हैं। इन्हें अक्सर 'आकाश में नदियां' कहा जाता है क्योंकि ये भारी मात्रा में नमी का परिवहन करती हैं।

क्षेत्रीय जलवायु पर प्रभाव:

Body

  1. वर्षण का प्राथमिक स्रोत: ये नदियां कई क्षेत्रों, विशेषकर पश्चिमी तटों (जैसे कैलिफोर्निया, यूरोप) में वार्षिक वर्षा का एक बड़ा हिस्सा प्रदान करती हैं।
  2. मौसम में बदलाव: ये नमी के अचानक प्रवेश के कारण तापमान और आर्द्रता में तीव्र परिवर्तन लाती हैं।
  3. जलवायु परिवर्तन: गर्म वातावरण में अधिक जलवाष्प धारण करने की क्षमता होती है, जिससे भविष्य में इन नदियों की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

मानव बस्तियों पर प्रभाव: सकारात्मक:

  1. जल सुरक्षा: वर्षा और हिमपात के माध्यम से जलाशयों और भूजल को रिचार्ज करने में मदद करती हैं।
  2. कृषि: सिंचाई के लिए आवश्यक पानी उपलब्ध कराती हैं।

नकारात्मक:

  1. बाढ़ और भूस्खलन: अत्यधिक वर्षा के कारण अचानक बाढ़ आने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है।
  2. बुनियादी ढांचे को नुकसान: तीव्र तूफानों के कारण परिवहन, संचार और विद्युत प्रणालियों को गंभीर क्षति पहुँचती है।

Close

निष्कर्षतः, वायुमंडलीय नदियाँ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनकी बढ़ती तीव्रता आपदा प्रबंधन के लिए चुनौती प्रस्तुत करती है। पूर्व चेतावनी प्रणालियों और जलवायु-अनुकूल अवसंरचना के माध्यम से इनके जोखिमों को कम किया जा सकता है।